गोंडा

भाजपा गोंडा द्वारा पुण्य श्लोक लोक माता रानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन

*गोंडा*

भारतीय जनता पार्टी गोंडा द्वारा जिला कार्यालय पर पुण्य श्लोक लोक माता रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रि शताब्दी स्मृति अभियान के निमित्त एक बैठक एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा कमलेश मिश्रा उपस्थित रहे।

अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री तरबगंज प्रेम नारायण पांडे, प्रभात कुमार वर्मा कर्नलगंज अजय सिंह और विनय कुमार द्विवेदी इकबाल बहादुर तिवारी सूर्य नारायण तिवारी उपस्थित रहे।

संचालन जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 21 मई से लेकर 31 मई तक माता अहिल्याबाई होलकर शताब्दी को उपलक्ष में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें महिला मैराथन लोकमाता के जीवनी पर संगोष्ठी घाटों एवं नदियों की साफ सफाई तथा आरती लोक माता के जीवन वृत्त पर प्रदर्शनी तथा प्रत्येक विधानसभा एवं नगर पालिका नगर पंचायत तथा ब्लॉकों में सम्मेलन आयोजित होने हैं।

बैठक के उपरांत जनपद गोंडा मे आम जनमानस द्वारा आयोजित ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपरांत सेवा के शौर्य एवं पराक्रम आयोजित तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए।

तिरंगा यात्रा शहर के अंबेडकर चौराहे से लेकर के गुरु नानक चौक तक निकाली गई।

इसमें शहर के सभी प्रमुख वर्ग के लोगों की शिरकत किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी घटना का कठोर प्रतिकार जिस प्रकार से भारत की सेना ने किया है उसके फल स्वरुप हम भारत की तीनों सेना को नमन करते हैं। हमें भारत की सेना पर गर्व है। भारतीय सेना ने आतंक करने वालों तथा उनके सर परस्त को करारा जवाब दिया है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद केसरगंज करन भूषण सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा प्रेम नारायण पांडे रमापति शास्त्री विनय कुमार द्विवेदी अजय सिंह प्रभात वर्मा महामंत्री राकेश तिवारी आशीष त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल राजेश नीरज मौर्य युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुप्ता महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना राय राजभर किसान मोर्चा अध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी अनुसूचित मोर्चा संयोजक नंदकिशोर नंदू जिला मंत्री पुनीत सिंह संदीप सिंह विनय शर्मा राजीव रस्तोगी भूपेंद्र आर्य अविनाश जयसवाल शशांक मिश्रा मनीष द्विवेदी संदीप पांडे आशीष मोदनवाल मनीष मिश्रा सरिता तिवारी बिना श्रीवास्तव वंदना गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में जनपद वासी उपस्थित रहे।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button