गोंडा

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद गोण्डा के समस्त थाना क्षेत्रों पर हुआ “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन, महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए पुलिस टीमों ने किया संवाद

*गोंडा*

पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत आज शुक्रवार 24 अक्टूबर को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में *“बहू-बेटी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संबंधित थानों के थानाध्यक्षों एवं महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा क्षेत्र की महिलाओं, युवतियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं, स्वयं सहायता समूह की सदस्यों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह को महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बहू-बेटियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल महिला हेल्पलाइन 1090, डायल-112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। साथ ही थाना स्तर पर स्थापित “महिला सहायता प्रकोष्ठ” से भी सीधे सहायता प्राप्त की जा सकती है। महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय, साइबर क्राइम से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सावधानी तथा कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त उपस्थित महिलाओं से उनके क्षेत्र में हो रही समस्याओं, पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा एवं सामाजिक चुनौतियों के संबंध में संवाद स्थापित किया गया। साथ ही बताया गया कि पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं के लिए लगातार सुरक्षा वातावरण सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं, जिससे हर महिला सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सके। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा आमजन मानस को यह संदेश दिया गया कि *“महिला सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। समाज की बहू-बेटियाँ हमारी शक्ति हैं। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को न केवल सुरक्षित रखना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सजग नागरिक के रूप में सशक्त बनाना भी है

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button