नोएडा में सेक्टर-20 में रेस्तरां में लगी भीषण आग, 15 दमकल की गाडियों ने मिलकर आग पर पाया काबू

नोएडा में सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-18 स्थित कृष्णा प्लाजा में देर रात तीन बजे आग लग गई। पहले आग भूतल पर बने रेस्तरां में लगी। इसके बाद आग बिजली तारों से होते हुए पांचवे तल पर पहुंच गई।अग्निशमन टीम ने पहले रेस्तरां का शटर काटकर अंदर प्रवेश किया। रेस्तरां और पांचवे तल की आग टीम ने करीब ढाई घंटे में 15 गाड़ियों से बुझाया। कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट होना बताया जा रहा है।
सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि रात तीन बजकर 20 मिनट पर कृष्णा प्लाजा में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम को भूतल पर एक रेस्तरां में आग लगी मिली और पांचवे तल से धुआं निकलता मिला। रेस्तरां से आग साफ्ट के बिजली तारों से होते हुए पांचवे तल तक पहुंची। हालांकि, पांचवे तल पर आग ज्यादा नहीं फैली थी, ततकाल टीम ने 15 गाड़ियों से आग को बुझा दिया। कोई जनहानि नहीं हुई और कोई फंसा भी नहीं।



