गोंडा

अचानक बदला मौसम,तेज बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में भीगी फसल,बिजली आपूर्ति भी बाधित

किसानों की बढ़ी चिंता,गेहूं की कटाई-मड़ाई पर असर

गोंडा

गोंडा जिले के विकास खंड परसपुर क्षेत्र में गुरुवार को तकरीबन शाम 4:00 बजे के करीब मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर की तेज धूप के बाद आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश होती रही, जिससे एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर किसानों की परेशानियां बढ़ गईं। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे मौसम में हल्की ठंडक लौट आई। लेकिन खेतों में कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल बारिश में भीग गई, जिससे कटाई और मड़ाई का कार्य प्रभावित हुआ है। बार-बार हो रही बारिश से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है। किसान अब तेज धूप निकलने का इंतजार कर रहे हैं ताकि भीगी हुई फसल को सुखाया जा सके। इस बीच तेज हवाओं के चलते परसपुर क्षेत्र के कई स्थानों पर पेड़, बिजली के खंभे और तार गिर गए हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है। बिजली विभाग की टीमें आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं। वहीं, पेड़ों के गिरने से आवागमन में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ उमरी बेगमगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम आए चक्रवाती तूफान ने सैकड़ो लोगों को घर से बेघर कर दिया और कई पेड़ व बिजली के खंभे धराशाई हो गए पेड़ों के गिरने से आवागमन भी बाधित हुआ ओलावृष्टि से फसलों को भी भारी नुकसान हुआ वही ग्राम पंचायत बरौली में दीवाल गिरने से एक महिला का हाथ टूट गया तथा बरौली बगिया में पेड़ गिरने से राम अवतार यादव के दो भैंस की मौत हो गई जगजीवन सिंह का बेटा अंकुर चोटिल हो गया मुकुंदपुर निवासी तुलसीराम का बेटा जितेंद्र भी टीन सेट गिरने से चोटिल हो गया वही उमरी में पेड़ गिरने से राजू सिंह की गाय की मौत हो गई

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button