STF के हत्थे चढ़ा मोतिहारी का रॉकी तिवारी, 5 करोड़ की मांगी थी रंगदारी, जानें पूरा मामला

Bihar: मोतिहारी के नंदपुर गांव में जमीन विवाद से जुड़े बड़े केस में पुलिस ने रंगदारी और बंधक बनाने के आरोपी रॉकी तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और निर्माण कार्य रोकने का आरोप है. पुलिस बाकी फरार आरोपियों की भी तलाश कर रही है.मोतिहारी के नंदपुर गांव में जमीन विवाद के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. पुलिस ने रंगदारी मांगने और जमीन मालिक को बंधक बनाने के आरोपी रॉकी तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और निर्माण कार्य रुकवाने का गंभीर आरोप है. इस मामले में जमीन मालिक सुदामा प्रसाद ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.एफआईआर के अनुसार, सुदामा के छोटे भाई भोलानाथ प्रसाद गुप्ता के नाम पर नंदपुर में तीन बीघा जमीन है. जमीन पर चारदिवारी का निर्माण चल रहा था. इसी दौरान रॉकी तिवारी, राधा तिवारी और रामएकबाल सहनी सहित सात-आठ अन्य लोग वहां पहुंचे और काम रुकवा दिया और जमीन मालिक से सीधे 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।



