Sanju Samson : संजू सैमसन का IPL में तहलका, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Sanju Samson : संजू सैमसन का IPL में तहलका, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
Records set by Sanju Samson against DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 52 गेंद में शतक पूरा कर इतिहास रचने में सफलता हासिल की है. संजू सैमसन का आईपीएल में यह सबसे तेज शतक है.
Sanju Samson Century vs DC: IPL 2026: आखिरकार सीएसके को आईपीएल 2026 में पहली जीत मिल गई है. दिल्ली कैपिटल्स को सीएसके ने 23 रन से हरा दिया. इस मैच में संजू सैमसन ने 56 गेंद पर नाबाद 115 रन की पारी खेली जिसके दम पर सीएसके 212 रन बनाने में सफल रही. बाद में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 189 रन ही बना सकी. बता दें कि सीएसके की जीत में संजू सैमसन ने इतिहास रच दिया. दरअसल, संजू सैमसनआईपीएल के इतिहास में तीन अलग-अलग टीमों, (दिल्ली डेयरडेविल्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स) के लिए शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
धोनी का तोड़ा रिकॉर्ड
इसके अलावा CSK के लिए एक विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बललेबाज भी बनने में सफल रहे हैं. संजू ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. धोनी का बतौर विकेटकीपर सीएसके की ओर से 84 रन की पारी खेली थी. यानी संजू सीएसके की ओर से आईपीएल में शतक लागने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं.



