उत्तराखंडदिल्लीविधि-एवं-न्याय

Roorkee News: पांच दिन बाद भी आईआईटी छात्र का नहीं मिला सुराग.

Roorkee News: पांच दिन बाद भी आईआईटी छात्र का नहीं मिला सुराग.

पांच दिन बाद भी आईआईटी छात्र का गंगनहर में पुलिस और परिवार को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। नगर निगम पुल से लेकर आसफनगर झाल तक छात्र की तलाश जारी है। एक टीम भी गंगनहर झाल पर मौजूद है।

विगत बुधवार शाम चार बजे आईआईटी का छात्र आशीष शुक्ला (29) अपने साथियों के साथ सोलानी पार्क के पास गंगनहर किनारे आया था। वहां वाल्मीकि घाट के पास उसके साथी आईआईटी छात्र भी बैठे थे। तभी आशीष खड़ा हुआ तो वह सीढ़ियों पर संतुलन खो बैठा और पलक झपकते ही गंगनहर में जा गिरा था। साथी को गंगनहर में गिरते देख सहपाठियों ने शोर मचा दिया था।

तभी कुछ लोग मौके पर पहुंचे और गंगनहर में डूब रहे आशीष को बचाने के लिए कपड़ों की रस्सी बनाकर गंगनहर में फेंकी थी। आशीष रस्सी नहीं पकड़ पाया था और चंद सेकेंड के भीतर ही गंगनहर में डूबकर लापता हो गया था। हादसे के बाद एसएसपी ने खुद बोट से छात्र की गंगनहर में तलाश की थी। रुड़की कोतवाली इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि गंगनहर में तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button