POLITICS

Rahul Gandhi: 17 अगस्त से राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’, 16 दिन में 1300 किलोमीटर लंबी यात्रा में घूमेंगे…

राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि, कल से यानि 17 अगस्त से कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत सासाराम भूमि किस करने जा रहे हैं। लगभग 16 दिन की 1300 किलोमीटर यह लंबी यात्रा है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि, कल से यानि 17 अगस्त से कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत सासाराम भूमि किस करने जा रहे हैं। लगभग 16 दिन की 1300 किलोमीटर यह लंबी यात्रा है। हम लोग लगभग 25 जिला इस यात्रा में खबर करेंगे। हमारे साथ बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, लेफ्ट के नेता, VIP के नेता भी मौजूद रहेंगे।

SIR की प्रक्रिया शुरू होने से पहले हम इंडिया गठबंधन के लीडर इलेक्शन कमीशन से मिलने गए थे। तब इलेक्शन कमीशन ने हमसे कहा था कि 20% मतदाताओं के नाम कटेंगे। इस पर सभी पार्टियों का प्रतिक्रिया है मगर भाजपा और जदयू का प्रतिक्रिया नहीं आया। इसका मतलब वे लोग पीछे से सपोर्ट कर रहे थे।

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा हुई, मगर SIR पर मोदी जी ने चर्चा करना जरूरी नहीं समझा। भारतीय जनता पार्टी और नीतीश जी SIR पर मौन धारण किए हुए हैं।

इस लड़ाई को और कोई नहीं लड़ सकता था। इसलिए राहुल गांधी आगे आएं। राहुल गांधी के मन में देश के गरीब, महिलाओं, दलितों, किसानों के प्रति आस्था है, इसलिए उन्होंने इस यात्रा की कमान संभाली।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button