अंतरराष्ट्रीय
PAK के रक्षा मंत्री की घनघोर बेइज्जती… फर्जी पिज्जा हट का किया उद्घाटन, कंपनी बोली- हमारा कोई लेना-देना नहीं l

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा सियालकोट में जिस पिज़्ज़ा हट आउटलेट का उद्घाटन किया गया, उसे कंपनी ने अनधिकृत बता दिया है. जिसके बाद आसिफ की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही और मजाक उड़ रहा है.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जीत का दावा करने वाला पाकिस्तान की असल हकीकत क्या है आप इसी से ही समझ सकते हैं कि वहां के रक्षामंत्री ख्ख्वाजा मुहम्मद आसिफ नकली पिज्जा हट का उद्धाटन कर रहे हैं. मामले में कंपनी को सामने से आकर बोलना पड़ा कि इस स्टोर से हमारा कोई लेना-देना नहीं है. जिस देश का रक्षामंत्री नकली स्टोर का उद्धाटन कर सकता है उसके बयानों कि कितनी विश्वसनीयता होगी ये तो सोच से परे है l



