अन्यजानकारी

Netflix 2026: सनी-अक्षय-अनिल कपूर के साथ, Netflix का बड़ा ऐलान, रिलीज किया पूरा प्लान l

नेटफ्लिक्स इंडिया का फोकस इस बार भी अलग-अलग जॉनर पर है- एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर और फैमिली एंटरटेनमेंट. मेकर्स का दावा है कि आने वाले प्रोजेक्ट्स में बड़े सितारों के साथ-साथ मजबूत कहानियों पर भी खास ध्यान दिया गया है. अपने सालाना इवेंट में उन्होंने बताया कि दर्शकों के लिए क्या खास प्लान किया गया है.

नेटफ्लिक्स इंडिया ने हर साल की तरह इस साल भी अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की लिस्ट का ऐलान कर दिया है. व्हॉट नेक्स्ट इवेंट के तहत बताया गया कि ओटीटी दर्शकों के लिए ये साल एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है. प्लेटफॉर्म ने उन फिल्मों और सीरीज की झलक दिखाई है, जिन्हें दर्शक पूरे साल देखने वाले हैं.

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा में है सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’, जिसमें दमदार कहानी और जबरदस्त अभिनय देखने को मिलेगा. वहीं दूसरी ओर, अनिल कपूर की सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ भी सुर्खियों में है, जिसमें पारिवारिक रिश्तों, सत्ता और कारोबार की जटिल कहानी दिखाई जाएगी l

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button