NEET छात्रा के साथ गलत हुआ है, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव से बात करते हुए प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल की महिला स्टाफ ने किया बड़ा खुलासा…

राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की छात्रा की मौत मामले में SIT जांच कर रही है। इस मामले में SIT या पुलिस की तरफ से कोई जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है लेकिन इस मुद्दे को जोर शोर से उठाने वाले पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने एक बड़ा धमाका किया है। पप्पू यादव ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि वह जिस महिला से फोन पर बात कर रहे हैं वह प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल में नर्स के पद कार्यरत थी और उसने ही छात्रा के साथ हैवानियत की बात सार्वजनिक की थी। वीडियो में पप्पू यादव महिला से कई `सवाल कर रहे हैं और वह महिला एक से एक खुलासे कर रही है जिसके बाद प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप साबित होते दिख रहे हैं।
हालांकि पप्पू यादव जिस महिला से फोन पर बात कर रहे हैं वह कौन है इस बात की पुष्टि दर्श न्यूज़ नहीं करती है लेकिन पप्पू यादव का दावा और फोन पर बात कर रही महिला लगातार दावा कर रही है कि वह प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल में नर्स थी। महिला फोन पर पप्पू यादव को फोन पर बता रही है कि जब छात्रा हॉस्पिटल में इलाज के लिए आई थी उस वक्त ड्यूटी डॉक्टर समेत अन्य सभी कर्मियों ने इस बात की पुष्टि कर दी थी कि उसके साथ कुछ न कुछ गलत हुआ है। इसके साथ ही महिला ने यह भी दावा किया है कि अस्पताल में भर्ती होने के दौरान छात्रा पीरियड्स में नहीं थी। उसने पप्पू यादव को बताया कि जब छात्रा अस्पताल में भर्ती हुई थी तब सारे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने कहा था कि छात्रा के साथ गलत हुआ है।



