उत्‍तर प्रदेशदिल्ली

Namo Bharat: मेरठ, अलवर, पानीपत… दिल्ली NCR में 8 रूट पर दौड़ेगी नमो भारत, 20 बड़े शहरों को जोड़ेगी रैपिड रेल!

Namo Bharat: मेरठ, अलवर, पानीपत… दिल्ली NCR में 8 रूट पर दौड़ेगी नमो भारत, 20 बड़े शहरों को जोड़ेगी रैपिड रेल

दिल्ली-मेरठ की जगह दिल्ली-पानीपत और दिल्ली अलवर जैसे आठ रूट एनसीआर में बनने वाले हैं. रैपिड रीजन ट्रांजिट सिस्टम से पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी.

Namo Bharat Corridor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-मेरठ नमो भारत रेल कॉरिडोर का उद्घाटन किया. 82 किलोमीटर लंबा दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर इसी के साथ पूरा हो गया. नमो भारत अभी मेरठ साउथ से दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक चलती थी. न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक 5 किमी का बाकी ट्रैक भी आज से खुल जाएगा. नेशनल कैपिटल रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) दिल्ली एनसीआर रीजन में कनेक्टिविटी के लिए गेमचेंजर साबित होगा. सरकार की योजना दिल्ली में ऐसे आठ रैपिड रेल कॉरिडोर यानी नमो भारत कॉरिडोर बनाने की है.

दिल्ली-अलवर नमो भारत कॉरिडोर, दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के बाद NCR का दूसरा सबसे बड़ा रैपिड रेल प्रोजेक्ट है.यह कॉरिडोर लगभग 164 किलोमीटर लंबा है और इसमें कुल 22 स्टेशन प्रस्तावित हैं. यह तीन राज्यों (दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान) को जोड़ता है.

सराय काले खां बड़ा जंक्शन

नमो भारत ट्रेनें 160 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी. दिल्ली से अलवर जाने में 4-5 घंटे की जगह RRTS से ये सफर 100 से 117 मिनट (2 घंटे से कम) में पूरा होगा. सराय काले खां स्टेशन एक बड़ा जंक्शन बनेगा, जहां मेरठ, पानीपत और अलवर तीनों ओर जाने वाली रैपिड रेल आपस में जुड़ेंगी. बिना ट्रेन बदले मेरठ से अलवर तक का सफर होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button