उत्तराखंड
Mussoorie: हिमालयन पाम सिवेट का सिर प्लास्टिक जार में फंसा, लेखक स्टीफन ऑल्टर की पड़ी नजर, तो निकाला सुरक्षित.

Mussoorie: हिमालयन पाम सिवेट का सिर प्लास्टिक जार में फंसा, लेखक स्टीफन ऑल्टर की पड़ी नजर, तो निकाला सुरक्षित.
मसूरी बाटाघाट में एक हिमालयन पाम सिवेट का सिर एक प्लास्टिक जार में फंस गया। वह बचने के लिए इधर-उधर भटक रहा था। इस दौरान अंग्रेजी लेखक स्टीफन ऑल्टर की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने किसी तरह हिमालयन पाम सिवेट का सिर जार से निकाला।
मसूरी में खुले में फेंका जा रहा प्लास्टिक कचरा प्रकृति और वन्यजीवों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। इसका एक जीवंत उदाहरण सोमवार को जबरखेत नेचर रिजर्व के पास बाटाघाट में देखने को मिला है। यहां कूड़े में खाने की तलाश में आए एक हिमालयन पाम सिवेट का सिर प्लास्टिक जार के अंदर फंस गया। पाम सिवेट इससे बचने के लिए इधर-उधर भटकता रहा। स्टीफन ऑल्टर ने बताया कि वह रोज की तरह घूमने निकले थे। तभी उनकी नजर पाम सिवेट पर पड़ी।



