क्राइममेरठसामयिक हंस

Meerut:9 साल की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत

Meerut:9 साल की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत

ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-3 में टैक्सी चालक मोहित शर्मा ने शुक्रवार रात पत्नी सलोनी शर्मा (32) की दो मासूम बेटियों के सामने दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह करीब चार बजे आरोपी ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी और फिर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

सलोनी के पिता प्रेमराज शर्मा ने दामाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी के माता-पिता, दोस्त और रिश्तेदारों पर भी बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया हैं।माधवपुरम सेक्टर-3 निवासी मोहित टैक्सी चलाता था।

करीब नौ साल पहले उसने गाजियाबाद के लाजपतनगर निवासी सलोनी से लव मैरिज की थी। शादी के बाद मोहित पत्नी को किराए के मकान में लेकर रहने लगा। दोनों की दो बेटियां बेटी ईशु (6) व अराध्या (7) हैं। वह सेक्टर-3 में फकीरचंद के मकान में रह रहा था।

मोहित रात मे शराब पीकर घर पहुंचा। पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और मोहित ने गला दबाकर सलोनी की हत्या कर दी। मोहित को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button