Meerut: महिला को लोन दिलाने के नाम पर होटल में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

बहसूमा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को मकान पर लोन दिलाने का झांसा देकर दो लोगों ने होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने दुष्यंत और साकिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी दुष्यंत गिरफ्तार कर लिया।
साकिब को पुलिस तलाश कर रही है।मेरठ गांव निवासी महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसे किसी काम के लिए लोन की चाहिए था।इसी बीच उसकी मुलाकात गांव निवासी साकिब ने रामराज निवासी दुष्यंत से कराई।
दुष्यंत की रामराज में सुनार की दुकान है।
आरोप है कि 31 अगस्त को साकिब और दुष्यंत ने लोन दिलाने के नाम पर उसे बाईपास स्थित होटल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
आरोपियों ने घटना के बारे में बताने पर पति को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता डर कर कई दिन तक खामोश रही। कई दिन बाद हिम्मत कर उसने पति को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दुष्यंत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।आरोपी साकिब की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



