उत्‍तर प्रदेश

Meerut:प्रेमी संग रंगेहाथ पकड़ने के बाद मां ने नाबालिग बेटी को काट डाला

मेरठ में एक नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या करने वाली मृतका की मां ही है।मां ने अपनी बेटी को प्रेमी के साथ देख लिया था।

जिसपर वह इतनी आगबबूला हुई कि अपनी बेटी का सिर धड़ से अलग कर दिया।इस जघन्य वारदात में मां का साथ मृतका के तीन ममेरे भाई और एक मौसेरे भाई ने दिया।

हत्यारों ने मृतका की पहचान छिपाने के लिए उसके सिर को गंग नहर में और धड़ को रजवाहे में फेंक दिया था। बहादुरपुर गांव के पास रजवाहे में सिर कटी लाश मिली थी।जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने अब इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया हैं।मेरठ पुलिस के लिए यह केस सुलझाना एक चुनौती था। क्योंकि शव काफी बुरी हालत में था और उसकी पहचान मुश्किल थी।

लेकिन शव की लोअर की जेब सेसे निकली प्रेमी का एड्रेस लिखी पर्ची मिलने से इस केस को सुलझाने में बड़ी मदद मिली। उसी ने पुलिस को हत्यारोपियों तक पहुंचा दिया।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button