Meerut:पुजारी ने करा दिया महिला से सामूहिक दुष्कर्म

सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मंदिर के पूर्व पुजारी ने उसके साथ रही रही मंदबुद्धि महिला को अपने दोस्तों को सौप दिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
घटना के बाद से महिला का 12 साल का बेटा भी लापता है। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सरधना थाना क्षेत्र के गांव का निवासी व्यक्ति सरूरपुर के एक गांव में स्थित मंदिर में पुजारी था। ग्रामीणों ने बताया कि पुजारी गलत संगत में रहता था। शराब पीने और नशा करने का आदी था।
इस कारण एक माह पहले उसे मंदिर कमेटी ने हटा दिया था। पुजारी के साथ एक विधवा महिला अपने 12 साल के बेटे के साथ रहती थी। वह पुजारी के साथ भिक्षा मांगकर गुजारा करती थी।
आरोप है कि पुजारी महिला के साथ मंदिर में पहुंचा था। इसके बाद आरोपी ने अपने तीन दोस्तों को भी बुला लिया। मंदिर के पास ही चारों आरोपियों ने शराब पी। इसके बाद पुजारी ने महिला को अपने दोस्तों को सौप दिया।
तीनों आरोपी महिला को सरूरपुर के जंगल में ले गए। इसके बाद सभी ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।