उत्‍तर प्रदेश

Meerut:चाची ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो भतीजों ने कर दिया हमला

पति की मौत के बाद महिला ने अपना मकान किराए पर दे दिया। इससे जेठ व भतीजे नाराज हो गए। आरोपी उससे बदसलूकी करने लगे। वह घर गई तो उससे भतीजों ने छेड़छाड़ की।

विरोध किया तो हमला बोल दिया। उससे मारपीट की। वह घायल हो गई। महिला ने दो भतीजों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।सिविल लाइंस की एक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि एक साल पहले उसके पति की मौत बीमारी से हो गई।

पैतृक मकान के अपने हिस्से में उसने एक किराएदार रख दिया। वह अन्य जगह रहने लगी। आरोप है जब वह जब किराएदार से किराया लेने ससुराल जाती है तो जेठ के लड़के बदसलूकी करते हैँ।

उससे अश्लील छेड़छाड़ करते हैं। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। घर का ताला तोड़कर कब्जा करने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button