Maharashtra: कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई, डिप्टी CM शिंदे पर टिप्पणी की जांच करेगी

महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने रविवार को बताया कि हास्य कलाकार और स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है और इस पर तय प्रक्रिया के अनुसार आगे कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला अब विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है, जो इस प्रस्ताव की जांच करेगी। समिति की रिपोर्ट आने के बाद इसे सदन में चर्चा के लिए प्रस्तुत किया जाएगा
‘समिति की रिपोर्ट पर सदन में होगी चर्चा’
राम शिंदे ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव स्वीकार किया जा चुका है और इसे विशेषाधिकार समिति को भेज दिया गया है। समिति रिपोर्ट देगी, जिसके बाद सदन में इस पर चर्चा होगीमहाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर आपात्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव विधान परिषद के सभापति ने स्वीकार कर लिया है। सभापति राम शिंदे के अनुसार, यह मामला अब विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है, जो इस प्रस्ताव की जांच करेगी।



