उत्तराखंड

Devprayag News : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास तोताघाटी में ट्रक पर गिरा विशाल बोल्डर, चालक की मौके पर मौत.

Devprayag News : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास तोताघाटी में ट्रक पर गिरा विशाल बोल्डर, चालक की मौके पर मौत.

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अति संवेदनशील क्षेत्र तोताघाटी के पास पहाड़ी से बोल्डर गिरने से ट्रक चालक की मौत हो गई। जनकारी के अनुसार ऋषिकेश से सीमेंट लादकर श्रीनगर की ओर जा रहे एक ट्रक पर पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिर गए, जिसकी चपेट में आने से ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पहाड़ी से आए छोटे-बड़े पत्थर ने ट्रक को चपेट में ले लिया था और एक विशाल बोल्डर ट्रक के केबिन को तोड़ते हुए सीधे चालक के ऊपर जा गिरा.

दुर्घटना के चलते नेशनल हाईवे लगभग चार घंटे तक पूरी तरह से अवरुद्ध रहा।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button