राष्ट्रीय
Indian Railways: वंदे भारत-राजधानी एक्सप्रेस की चाल हुई धीमी, दर्जनों ट्रेनें आज भी लेट, देखें लिस्ट

देश के कई इलाकों में कोहरे की वजह से भारतीय रेलवे की ट्रेनों की रफ्तार धीमी हुई है. राजधानी एक्सप्रेस, दुरंतो जैसी ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से 12-12 घंटे लेट चल रही हैं. वहीं, हाई स्पीड के लिए जानी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन की चाल भी धीमी हुई है. आइए जानते हैं कौन सी ट्रेनें लेट चल रही हैं.
उत्तर भारत में ठंड के सितम के बीच सुबह के समय घने कोहरे की चादर से विजिबिलिटी काफी कम दर्ज की जा रही है. उत्तर प्रदेश में भी तापमान काफी कम हो चुका है. देर शाम से लेकर दोपहर तक पिछले कई दिनों से कोहरे ने अपना डेरा जमा रखा है. जिससे सड़क यातायात से लेकर रेलवे ट्रेनें तक प्रभावित हैं.



