मेरठ में अमेरिकन इंस्टिट्यूट के शिक्षक को बदमाशों ने मारी दो गोली, घायल शिक्षक घायल होने के बाद खुद स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचे

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शारदा रोड पर रात करीब 9:15 बजे अमेरिका इंस्टीट्यूट आफ इंग्लिश लैंग्वेज के अंग्रेजी शिक्षक अमित त्यागी (40) पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर उन्हें घायल कर दिया।
अमित त्यागी इंस्टीट्यूट के ऊपर से नीचे उतर रहे थेतभी घात लगाए बदमाशों ने उनकी कमर में दो गोलियां दाग दीं।गोली लगने के बाद भी अमित ने हिम्मत नहीं हारी और ऊपर जाकर चैनल गेट बंद कर दिया।
फिर इंस्टीट्यूट के मालिक एवं विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री निमेष वशिष्ठ को बताया। घायल हालत में अमित ने खुद स्कूटी चलाकर बागपत रोड स्थित केएमसी अस्पताल पहुंचे।
जहां उनका इलाज चल रहा है और डॉक्टर उनकी स्थिति गंभीर बता रहे हैं।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के लोगों और दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान और पकड़ के लिए पुलिस प्रयासरत है।इस मामले की जांच एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में चल रही है। हालांकि अभी तक हमले के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घटना से इलाके में भय का माहौल है। शिक्षक संघ ने हमलावरों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



