IND vs NED: भारत की नीदरलैंड्स से टक्कर, प्रबंधन का बुमराह को लेकर हैरान करने वाला फैसला, सहायक कोच ने अभिषेक पर दी सफाई!

IND vs NED: भारत की नीदरलैंड्स से टक्कर, प्रबंधन का बुमराह को लेकर हैरान करने वाला फैसला, सहायक कोच ने अभिषेक पर दी सफाई
India vs Netherlands: टीम इंडिया आखिरी मुकाबले में बुधवार को नीदरलैंड्स से भिड़ने जा रही है. मंगलवार को प्रेस कॉनफ्रेंस ने गौतम गंभीर ने सहायक कोच सितांशु कोटक को सवालों का सामना करने के लिए भेजा
T20 World Cup 2026 के सुपर-8 राउंड में पहले से ही जगह बना चुकी टीम इंडिया बुधवार को आखिरी ग्रुप मैच में नीदरलैंड्स (India vs Netherlands) से भिड़ेगी. जाहिर जब टीम वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में पहले ही पहुंच चुकी है, गौतम गंभीर के लिए यह मुख्य खिलाड़ियों को आराम देने या प्लान ‘बी’ पर काम करने का अच्छा मौका है, लेकिन पूर्व संध्या पर सितांशु कोटक ने बड़ी बात प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल दी.
उन्होंने कहा कि इस मुकाबले जसप्रीत बुमराह को आराम नहीं दिया जाएगा. यह पिछले करीब दो साल से बुमराह की शारीरिक स्थिति, रोटेशन पॉलिसी और मैच को देखते हुए बहुत ही हैरान करने वाला फैसला है. पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को हुए मुकाबले में बुमराह ने सईम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा के अहम विकेट लिये, जिससे पाकिस्तान को 61 रन से पराजय का सामना करना पड़ा.



