POLITICS
सरकार ने ₹1.84 लाख करोड़ का विशेष अभियान शुरू किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीन महीने का ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ अभियान शुरू किया है, जिसके माध्यम से बैंकों और नियामकों के पास बिना किसी दावे के पड़ीं ₹1.84 लाख करोड़ की वित्तीय संपत्ति सही मालिकों को लौटाई जाएगी। सीतारमण ने कहा कि इनमें बैंक जमा, इंश्योरेंस, पीएफ और शेयर शामिल हैं।


