गोण्डा :पत्रकार पर दबंगों का हमला, मुकदमा दर्ज!

*पत्रकार पर दबंगों का हमला, मुकदमा दर्ज*
*गोंडा*
गोण्डा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक पत्रकार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम पूरे अजब निवासी ज्ञान प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 11 मार्च 2026 की सुबह लगभग 9 बजे शाहपुर बाजार को जा रहा था, कि रास्ते में बाबा कुटी मोड़ के पास विपक्षी सोनू यादव पुत्र सूरजपाल निवासी उपरोक्त मुकदमे में सुलह कराने की बात को लेकर प्रार्थी को मूका थप्पड़ से मारने लगे। प्रार्थी के हल्ला गुहार करने पर उक्त व्यक्ति प्रार्थी को भद्दी-भद्दी गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 351(3) व 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष परसपुर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।



