पटना

फर्जी है मंत्री अशोक चौधरी की डिग्री? सदन में RJD MLC के साथ भिड़े, मांग दिया इस्तीफा…

फर्जी है मंत्री अशोक चौधरी की डिग्री? सदन में RJD MLC के साथ भिड़े, मांग दिया इस्तीफा…

बिहार में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर पक्ष विपक्ष के नेता आपस में उलझते हुए भी नजर आते हैं। बुधवार को विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्री अशोक चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष की नेता राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों नेताओं के बीच सदन में कहासुनी हो गई और इस दौरान जबरदस्त हंगामा हुआ, बाद में सभापति ने दोनों को शांत करवाया। इस दौरान एक तरफ राजद MLC ने मंत्री अशोक चौधरी के डिग्री को फर्जी करार दे दिया तो मंत्री ने MLC से इस्तीफा की मांग कर दी।

नीतीश सरकार में तेजी से हो रहा काम

दरअसल मंत्री अशोक चौधरी सुनील सिंह के एक पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील है और पैक्स में धान खरीद को लेकर तेजी से काम कर रही है। बिहार में अब धान खरीद से लेकर किसानों को मूल्य भुगतान तक की व्यवस्था में काफी बदलाव किये गए हैं। सीएम नीतीश की सरकार आने के बाद बिहार में किसानों को आर्थिक रूप से सबल बनाने की दिशा में तेजी से काम हुआ है और फसलों की खरीद भी तेजी से की जा रही है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button