POLITICS

CM योगी की मथुरा को ₹1,051 करोड़ की सैगात, 229 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

CM योगी की मथुरा को ₹1,051 करोड़ की सैगात, 229 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा को बड़ी सौगातें देने वाले हैं. मुख्यमंत्री मथुरा में 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने वाले हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 और 4 सितंबर को मथुरा में 1,051 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले हैं. इन परियोजनाओं से सड़क, पुलिस, पर्यटन और शहरी सुविधाओं को तेजी से रफ्तार मिलने की उम्मीद है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में 251 करोड़ रुपये की लागत से यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन तक 4 लेन सड़क निर्माण परियोजना का लोकार्पण करने वाले हैं. यमुना नदी पर दो लेन सेतु निर्माण का प्रस्ताव दिया जाएगा. मुख्यमंत्री 47 करोड़ रुपये की लागत से नयूरा पुलिस लाइन परिसर में जी+12 टूरिस्ट हॉस्टल की निर्माण परियोजना का लोकार्पण करेंगे. साथ ही, मुख्यमंत्री 31 करोड़ रुपये से वृंदावन में सीएलटीसी सेंटर के निर्माण और विकास परियोजना का भी लोकार्पण करेंगे.

86 करोड़ रुपये से मथुरा के छाता में 30 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान रोड निर्माण परियोजना का मुख्यमंत्री शिलान्यास करेंगे. 44 करोड़ रुपये से मथुरा-वृंदावन मार्ग पर यमुना एक्सप्रेसवे लिंक रोड तिराहे पर दो लेन फ्लाईओवर का भी निर्माण किया जाएगा. साथ ही, 35 करोड़ की लागत से छटीकरा-वृंदावन मार्ग का सौंदर्यीकरण किया जाएगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक आउटसोर्सिंग सेवा निगम कार्यक्रम में हिस्सा लिया. बुधवार को आउटसोर्स कर्मचारियों के मानव संसाधन प्रबंधन को डिजिटल और बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) की शुरुआत की गई.

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की विकास यात्रा में आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर स्थायी कर्मचारियों और नगर निकायों के सफाईकर्मियों तक, हर वर्ग के श्रमिकों का योगदान रहा है. अब सरकार की जिम्मेदारी है कि उनके श्रम को सम्मान मिले और उन्हें उनकी मेहनत के अनुरूप अधिकार और सुरक्षा उपलब्ध हो.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास और प्रगति की जो यात्रा तय की है, उसके पीछे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और श्रमिकों का योगदान है, उन्होंने कहा कि चाहे नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मी हों या शासन की अलग-अलग व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने वाले कर्मचारी, सभी ने प्रदेश को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button