बिहार

रिल्स बनाने के चक्कर में स्कार्पिओ व ऑटो की टक्कर, गई दो लोगों की जान, 5 घायल!

छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच-531 स्थित आमडाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज पर ऑटो और स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर में ऑटो पर सवार एक महिला की मौके पर हीं मौत हो गयी। जबकि दूसरा व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत हो गया। जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये,सभी घायलों का इलाज एकमा के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

वही स्कार्पिओ पर सवार लोग स्कार्पिओ छोड़कर भागने में सफल रहे. मृतक की पहचान गंगवा गांव निवासी राजेंद्र महतो की पत्नी 45 वर्षीय धूईली देवी के रूप में हुई है। जबकि दूसरा व्यक्ति रंगलाल महतो रसूलपुर थाना क्षेत्र के केदार परसा गांव का बताया जा रहा है।

घायलों में आरती देवी पति केलेंद्र महतो ग्राम गंगवा, अमरजीत महतो पिता शिवनंदन महतो केदार परसा, मुकेश महतो ऑटो चालक पिता स्वामी नाथ महतो एकमा पुरानी चट्टी सावली महतो पिता रामनाथ महतो केदार परसा राजू महतो पिता स्वर्गीय शिवनाथ महतो सभी केदार परसा रसूलपुर शामिल हैं।

ऑटो पर सवार सभी मजदूर बताए जा रहे हैं जो दाउदपुर से काम करके अपने घर रसूलपुर थाना क्षेत्र के केदार परसा गांव लौट रहे थे तभी सिवान की तरफ से तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी जिससे मौके पर उक्त महिला की मौत हो गयी।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो स्कार्पिओ पर सवार युवक रिल्स बना रहे थे और रिल्स बनाने के चक्कर में हीं नियंत्रण खो बैठे और दुर्घटना को अंजाम दे दिया।

एकम प्रभारी थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जप्त कर मामले की तहकीकात में जूटी गई है। दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button