Bihar: हलवाई के खाते में 600 करोड़! टेक्निकल ग्लिच या कुछ और, आखिर आया कहां से पैसा?

बक्सर जिले के तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र के बडकाराजपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय हलवाई जितेंद्र साह के बैंक खाते में अचानक 600 करोड़ रुपये (6 अरब से अधिक) क्रेडिट हो गए। इस तकनीकी खामी के कारण उनका परिवार मानसिक रूप से बेहद परेशान है।जितेंद्र साह ने बताया कि उनके खाते में पहले केवल 478 रुपये जमा थे। रविवार को जब वह 200 रुपये निकालने के लिए फिनो बैंक के सीएसपी सेंटर पहुंचे, तो सीएसपी संचालक ने बैलेंस चेक करते ही हैरानी से उन्हें बताया कि उनके खाते में भारी-भरकम राशि दिख रही है। हालांकि, खाता फ्रीज होने के कारण वह पैसे की निकासी नहीं कर सके।इस अप्रत्याशित घटना की जानकारी जितेंद्र ने तुरंत स्थानीय थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने घटना को साइबर थाना को अग्रसारित कर दिया। साइबर थाना ने तुरंत मामले की छानबीन शुरू कर दी है।



