उत्तराखंड

Bageshwar: कपकोट बाजार की निर्माणाधीन बिल्डिंग से नेपाली मूल के मजदूर मिला कंकाल, लंबे समय से चल रहा था बीमार.

Bageshwar: कपकोट बाजार की निर्माणाधीन बिल्डिंग से नेपाली मूल के मजदूर मिला कंकाल, लंबे समय से चल रहा था बीमार.

कपकोट के मुख्य बाजार स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के भीतर मानव नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एलआईयू की गुप्त सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की, तो मृतक की पहचान नेपाली मूल के मजदूर के रूप में हुई। बीमार होने के कारण मजदूर की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

रविवार सुबह एलआईयू के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि नगर के मुख्य बाजार में लंबे समय से रुकी हुई एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के अंदर मानव नर कंकाल पड़ा है। सूचना मिलते ही एसओ प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में थाने की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरे इलाके को सुरक्षित कर दिया। सीओ मनीष शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कंकाल की पहचान नेपाली मूल के मजदूर विनोद (करीब 50-55 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पिछले लंबे समय से कपकोट क्षेत्र में मजदूरी का काम कर रहा था।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button