बिहार

एक वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध देशी कट्टे के साथ मंटू कुमार को गिरफ्तार किया

लोकेशन।नालंदा

डेस्क।बिहार

एंकर:नालंदा जिले के छबिलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम धन्नू बिगहा में एक वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध देशी कट्टे के साथ मंटू कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सरकारी मोबाइल पर एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें पाँच व्यक्ति एक देशी कट्टा लहराते हुए दिखाई दे रहे थे। पुलिस अधीक्षक नालंदा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजगीर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गिरफ्तार मंटू कुमार की निशानदेही पर उसके कमरे में पलंग के नीचे छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह और उसके साथी लोगों में डर फैलाने के उद्देश्य से इंस्टाग्राम पर लाइव आकर इस वीडियो को बना रहे थे।इस संबंध में छबिलापुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, अन्य चार फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

बाइट।सुनील कुमार सिंह डीएसपी राजगीर

मिथुन कुमार, संवाददाता नालंदा

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button