POLITICS

AIADMK ने TVK के साथ किसी भी तरह की सहमति से किया इनकार, विधायकों से दो और दिनों तक शांत रहने को कहा

AIADMK ने TVK के साथ किसी भी तरह की सहमति से किया इनकार, विधायकों से दो और दिनों तक शांत रहने को कहा

तमिलनाडु में चुनाव परिणाम घोषित हुए तीन हो चुके हैं. हालांकि नई सरकार किस पार्टी की होगी, इसे लेकर अभी तक कुछ तय नहीं हो सका है. अब AIADMK ने TVK के साथ किसी भी तरह की सहमति से इनकार किया है.

तमिलनाडु में टीवीके के बहुमत के लिए जरूरी विधायक नहीं जुटा पाने के बीच अन्‍य पार्टियों में हलचल तेज हो गई है. जहां डीएमके बेहद एक्टिव नजर आ रही है, वहीं पर AIADMK में भी हलचल तेज हो गई है. गुरुवार को हुई पार्टी विधायकों की बैठक में 45 से अधिक विधायक शामिल हुए, जिसमें AIADMK ने साफ किया कि वह टीवीके के साथ किसी भी तरह के गठजोड़ के पक्ष में नहीं है. पार्टी ने विधायकों को अगले कुछ दिनों तक संयम बनाए रखने की सलाह दी और कांग्रेस द्वारा टीवीके को दिए समर्थन पर भी सवाल उठाए.

AIADMK के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में पार्टी महासचिव एडप्पाडी के पलानीसामी ने कहा कि राज्य में राजनीतिक घटनाक्रम चाहे जो भी हो, AIADMK एक पार्टी के रूप में आगे बढ़ेगी. इसके साथ ही बैठक में TVK को समर्थन देने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है. पार्टी का मानना है क‍ि फिलहाल खरीद-फरोख्त का कोई सवाल ही नहीं उठता है. TVK और AIADMK के बीच कोई संबंध नहीं हैं.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button