Navika Kotia ने मंगेतर से तोड़ी सगाई, सोशल मीडिया से हटाईं इंगेजमेंट की तस्वीरें!

Navika Kotia ने मंगेतर से तोड़ी सगाई, सोशल मीडिया से हटाईं इंगेजमेंट की तस्वीरें
‘इंग्लिश विंग्लिश’ में श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी का किरदार निभाकर पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री नविका कोटिया इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नविका ने पुणे के बिजनेसमैन माजेन मोदी के साथ अपनी सगाई तोड़ दी है। दोनों ने इसी साल जनवरी में सगाई की थी और अगले साल शादी करने की योजना बनाई थी।
बताया जा रहा है कि नविका और माजेन ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। दोनों के बीच प्राथमिकताओं और भविष्य को लेकर तालमेल नहीं बन पा रहा था, जिसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को खत्म करने का निर्णय लिया। हालांकि, दोनों के बीच किसी तरह की कड़वाहट न होने की बात कही जा रही है।
नविका कोटिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मंगेतर के साथ सगाई की सभी तस्वीरें भी हटा दी हैं। तस्वीरें डिलीट किए जाने के बाद उनके फैंस को सगाई टूटने की जानकारी मिली। नविका ‘इंग्लिश विंग्लिश’ के अलावा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘बालिका वधू’ जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।



