POLITICS

23 को गैस निकाल देंगे’, अनंत सिंह के बयान से गरमाई सियासत!

‘23 को गैस निकाल देंगे’, अनंत सिंह के बयान से गरमाई सियासत

बिहार में आठ सीटों पर होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए लगातार प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जेडीयू के प्रत्याशी नीरज कुमार और जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के बीच मुकाबले के दौरान जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में आ गया है।

अनंत सिंह जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में प्रचार करने के बजाय जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करते नजर आए। बुधवार, 14 अक्टूबर को वह अपने समर्थकों के साथ डॉ. अनुज सिंह के लिए प्रचार करने निकले थे। इसी दौरान उन्होंने नीरज कुमार पर निशाना साधते हुए एक बयान दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

अनंत सिंह कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘हम पुदीना सिंह हैं, 23 तारीख को उनका गैस बाहर कर देंगे।’ दरअसल, जब उनसे चुनाव प्रचार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह प्रचार के लिए जा रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने बिना नाम लिए नीरज कुमार की ओर इशारा करते हुए यह टिप्पणी की।

अनंत सिंह का यह बयान सामने आने के बाद पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मुकाबला और चर्चा में आ गया है। अब चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button