POLITICS

बिहार सरकार का बड़ा प्लान: 1 करोड़ महिलाओं को रोजगार, छात्राओं को हर महीने ₹10 हजार!

बिहार सरकार का बड़ा प्लान: 1 करोड़ महिलाओं को रोजगार, छात्राओं को हर महीने ₹10 हजार

मुख्यमंत्री शनिवार को पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में बिहार राज्य महिला आयोग के 25वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला आयोग की 25 वर्षों की यात्रा पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। इसके अलावा, डाक विभाग के सहयोग से विशेष डाक टिकट जारी किया गया। समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

बिहार में बनेगा अलग महिला विश्वविद्यालय
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार में एक अलग महिला विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय में कुलपति से लेकर प्रोफेसर, कर्मचारी और छात्राओं तक सभी महिलाएं होंगी। सरकार का मानना है कि इस पहल से बिहार की छात्राओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।

पटना में शिक्षा से जुड़ी कई योजनाएं
महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पटना में हाल के दिनों में कई पहल की गई हैं। 27 अगस्त को मुख्यमंत्री ने मगध महिला महाविद्यालय परिसर में नए साइंस ब्लॉक और ऑडिटोरियम के निर्माण का भूमि पूजन किया था। इस दौरान उन्होंने छात्राओं और शोधार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली थी।.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button