POLITICS

ओवैसी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई ,भोपाल के VIP रोड पर लगा जाम!

ओवैसी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई ,भोपाल के VIP रोड पर लगा जाम
‎मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में  AIMIM मुख्य असदुद्दीन ओवैसी के काफिले में  एक्सीडेंट हो गया। जिसमें 4- 5 युवक के घायल होने की जानकारी सामने आई ।
‎ओवैसी जनसभा को संबोधित करने के लिए भोपाल पहुंचे थे। शाम 4:00 उनका काफिला एयरपोर्ट से होटल जा रहा था ।जिसमें काफी संख्या में पार्टी के समर्थक थे। यह घटना होटल जाते समय VIP रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगने से लगभग आधा दर्जन बाइक आपस में ही टकरा गई। जिसमें कई लोगों को गंभीर चोट आया।

‎घटना का वीडियो सामने आया। ओवैसी के काफिले में कई बहुत सारी गाड़ियां थी।इसमें साफ देखा जा सकता है की  गाड़ियां अनियंत्रित होकर आपस में टकरा रही है और उसके सवार लोग सड़क पर गिरे हैं।  जिसमें 6- 7लोगों को चोट आई।  यह भी उठ रहा है कि बिना  हेलमेट और ट्रैफिक नियम का पालन किए  इस तरह की रैली निकालने की इजाजत किसने दी।
‎घटना के सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।और नेता जी का  काफिला आगे रवाना हो गया। इस रोड पर हमेशा मंत्री और वीआईपी लोगों का आना-जाना लगा रहता है इस एक लापरवाही से ट्रैफिक पुलिस और अधिकारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button