मध्‍य प्रदेश

मध्य प्रदेश के मेधावी छात्रों को मिलेगी ई-स्कूटी!

मध्य प्रदेश के मेधावी छात्रों को मिलेगी ई-स्कूटी

मध्य प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव 19 सितंबर को प्रदेश के 7,500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी की सौगात देंगे। इसके लिए भोपाल के शिवाजी नगर स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस योजना का लाभ कक्षा 12वीं में पहले प्रयास में 70 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नियमित विद्यार्थियों को मिलेगा।

अब तक 23 हजार छात्रों को लाभ
सरकार के मुताबिक, अब तक 23 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का लाभ मिल चुका है। इस योजना पर सरकार करीब 250 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।
इसके अलावा मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना 25 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इसका शुभारंभ इंदौर से किया जाएगा। कैबिनेट बैठक में शिक्षा, रोजगार और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई फैसले भी लिए गए हैं।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button