POLITICS

धीरेंद्र शास्त्री के मांसाहार बयान पर गरमाई बंगाल की सियासत, बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग!

धीरेंद्र शास्त्री के मांसाहार बयान पर गरमाई बंगाल की सियासत, बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हाल ही में एक संत हमारे राज्य में आए थे और उन्होंने देशभक्ति, राष्ट्रवाद, एकजुट राष्ट्र और इस देश की परंपरा और संस्कृति के आदर्शों के बारे में अपने तरीके से बात की थी. जो लोग उन्हें अपनाना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं, जबकि अन्य लोग उन्हें अस्वीकार करने के लिए स्वतंत्र हैं.

कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी ने बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक टिप्पणी का विरोध करने पर पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें (अधिकारी को) अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह शास्त्री की इस बात का समर्थन करते हैं कि राज्य के लोग ‘‘पाखंडी” हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेताओं पर प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ पार्टी हर स्तर पर विरोध दर्ज कराएगी.

जोशी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘बाबा बागेश्वर ने जो बयान दिया, वह उचित नहीं है…आप पश्चिम बंगाल के लोगों को पाखंडी कैसे कह सकते हैं.”

(डेली news के लिए www.saamyikhans.com को log in कर सब्सक्राइब करें साथ ही साथ saamyik hans app को भी playstore से download करें )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button