अंतरराष्ट्रीय

BRICS Summit: समुद्री रूट्स का खुले रहना और नाविकों की सुरक्षा अहम.. ईरानी राष्ट्रपति के सामने बोले PM मोदी

BRICS Summit: समुद्री रूट्स का खुले रहना और नाविकों की सुरक्षा अहम.. ईरानी राष्ट्रपति के सामने बोले PM मोदी

BRICS Summit 2026 PM Modi-Putin Meeting Live Updates: ब्रिक्स समिट में कई वैश्विक नेता पहुंचे हैं. इस दौरान पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात भी हुई. पढ़ें पल-पल के अपडेट्स.

BRICS Summit Delhi Live Updates: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS शिखर सम्मेलन जारी है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत मंडपम पहुंचे है. पीएम मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय मुलाकात भी हो चुकी है. दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके बाद भारत मंडपम में ही ब्रिक्स बिजनेस फोरम की बैठक चल रही है. बैठक में पीएम मोदी, राष्ट्रपति पुतिन समेत कई वैश्विक नेता मौजूद हैं.

इससे पहले शुक्रवार तड़के विशेष विमान से पुतिन दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचे. जहां भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता में सुखोई 57 और अपडेटेड ब्रह्मोस को लेकर डील होने की चर्चा है. मोदी-पुतिन की बातचीत में एयर डिफेंस सिस्टम S-400 को लेकर भी बातचीत हो सकती है. रूस द्वारा डेवलप एयरडिफेंस सिस्टम S-400 भारत में भी सेवाएं दे रहा है. भारत इसकी बाकी खेप की आपूर्ति और मेटनेंस से जुड़े मुद्दों पर रूस से आगे की बातचीत कर सकता है.

मोदी-पुतिन की बातचीत के अलावा ब्रिक्स समिट के लिए अन्य सदस्य देशों के प्रतिनिधि भी आज दिल्ली पहुंचेंगे. इन सभी को दिल्ली के अलग-अलग होटलों में ठहराया जाएगा. 12-13 सितंबर को भारत मंडपम में ब्रिक्स समिट में सभी सदस्य देशों के प्रतनिधि चर्चा करेंगे. जिसके लिए दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंध की गई है. ब्रिक्स समिट और मोदी-पुतिन वार्ता से जुड़े पल-पल के अपडेट्स!

(डेली news के लिए www.saamyikhans.com को log in कर सब्सक्राइब करें साथ ही साथ saamyik hans app को भी playstore से download करें )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button