POLITICS

मायावती ने साधे एक तीर से दो निशान! आकाश आकाश आनंद के ससुर ने राजनीति से लिया संन्यास!

मायावती ने साधे एक तीर से दो निशान! आकाश आकाश आनंद के ससुर ने राजनीति से लिया संन्यास
लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है…जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता और आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है….. उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को पत्र लिखकर अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन से संन्यास लेने की घोषणा की। अशोक सिद्धार्थ ने पत्र में खुद को मायावती का कर्जदार बताते हुए उनके प्रति आभार जताया है…बताया जा रहा है कि आकाश आनंद की पार्टी में वापसी को लेकर मायावती ने कुछ शर्तें रखी थीं… इनमें अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने की बात भी शामिल थी…. अब अशोक सिद्धार्थ के इस ऐलान को इसी घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है…. आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ लंबे समय से बसपा की राजनीति में सक्रिय रहे हैं….उनके संन्यास के ऐलान के बाद यूपी की सियासत में इस फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button