राहुल गांधी VVIP नहीं…’, सुप्रीम कोर्ट में दलील; CJI बोले- सभी के लिए समान प्रक्रिया!

राहुल गांधी VVIP नहीं…’, सुप्रीम कोर्ट में दलील; CJI बोले- सभी के लिए समान प्रक्रिया
सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की उस अपील पर सुनवाई हुई, जिसमें भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना और चीनी सैनिकों को लेकर दिए बयान पर चल रही आपराधिक कार्यवाही को चुनौती दी गई है. शिकायतकर्ता के वकील गौरव भाटिया ने मामले को जल्द सुनवाई के लिए अलग करने की मांग की और कहा कि राहुल गांधी वीवीआईपी नहीं हैं.
राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा वाले बयान से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. शिकायतकर्ता की तरफ से सीनियर वकील गौरव भाटिया ने कोर्ट से कहा कि इस मामले को जल्द सुनवाई के लिए अलग से लिया जाए. चीफ जस्टिस ने जवाब में कहा कि कोर्ट में सब बराबर हैं और तय प्रक्रिया का पालन किया जाएगा l
यह मामला कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस अपील से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना और चीनी सैनिकों को लेकर दिए गए अपने बयान पर चल रही आपराधिक कार्यवाही को चुनौती दी है l



