रंगों की रोशनी से जगमगाया प्रयागराज का नया सिक्स लेन ब्रिज, फसाड लाइट्स का हुआ सफल ट्रायल!

7 रंगों की रोशनी से जगमगाया प्रयागराज का नया सिक्स लेन ब्रिज, फसाड लाइट्स का हुआ सफल ट्रायल
प्रयागराज में गंगा नदी पर बन रहे सिक्स लेन पुल पर फसाड लाइट्स का सफल परीक्षण किया गया, जिससे पुल सात रंगों में जगमगा उठा।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी में गंगा नदी पर स्टेनली रोड से मलाक हरहर तक बन रहे सिक्स लेन पुल की खूबसूरती अब रात में भी देखते ही बन रही है। पुल पर लगाई गई आकर्षक फसाड लाइट्स का मंगलवार सात बजे के बाद परीक्षण किया गया।
सूरज ढलते ही पुल पर अलग-अलग सात रंगों की रोशनी जगमगाने लगी। हर पल बदलते रंगों ने पुल को आकर्षक रूप दे दिया। फाफामऊ पुल पर खड़े लोगों ने काफी देर तक इस नजारे को देखा और मोबाइल में तस्वीरें भी कैद किया। तिरंगा लाइट सबसे आकर्षक रही।सूरज ढलते ही पुल पर अलग-अलग सात रंगों की रोशनी जगमगाने लगी। हर पल बदलते रंगों ने पुल को आकर्षक रूप दे दिया। फाफामऊ पुल पर खड़े लोगों ने काफी देर तक इस नजारे को देखा और मोबाइल में तस्वीरें भी कैद किया। तिरंगा लाइट सबसे आकर्षक रही।
करीब 9.8 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन पुल का निर्माण दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कराया जा रहा है। पुल का 95 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। निर्माण पूरा होने के बाद यह पुल प्रयागराज के यातायात को नई रफ्तार देने के साथ ही शहर के प्रमुख आकर्षणों में भी शामिल होगा। पुल पर आधुनिक प्रकाश व्यवस्था की गई है, जिससे रात में इसकी भव्यता और बढ़ जाएगी।



