1.25kg सोना, 2 करोड़ कैश, 6 बंगले और 14 प्लॉट! इससे भी ज्यादा है ओडिशा के इंजीनियर की काली कमाई!

1.25kg सोना, 2 करोड़ कैश, 6 बंगले और 14 प्लॉट! इससे भी ज्यादा है ओडिशा के इंजीनियर की काली कमाई
ओडिशा में ITDA के इंजीनियर बैकुंठनाथ बेहरा पर आय से अधिक संपत्ति का बड़ा खुलासा हुआ है. विजिलेंस छापे में 1.255 किलो सोना, 2 करोड़ नकदी, 14 प्लॉट और कई आलीशान मकान बरामद हुए हैं. जांच में उनकी संपत्ति आय से 798% ज्यादा पाई गई.
ओडिशा में भ्रष्टाचार का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. ITDA के एक इंजीनियर के ठिकानों पर जब विजिलेंस टीम ने छापा मारा, तो मानो ‘सोने का पहाड़’ ही निकल आया. अलमारियों से लेकर बैंक लॉकर तक सोने-चांदी से भरे मिले, वहीं करोड़ों रुपये की नकदी और आलीशान संपत्तियों की लंबी लिस्ट ने जांच एजेंसियों के भी होश उड़ा दिए.
इंजीनियर के घर से निकला ‘सोने का खजाना’
ITDA बालिगुड़ा में तैनात सहायक कार्यपालक अभियंता (AEE) बैकुंठनाथ बेहरा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है. विजिलेंस की जांच में अब तक कुल 1.255 किलोग्राम सोना और बड़ी मात्रा में चांदी बरामद की जा चुकी है. यह खुलासा होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.



