खेल

IPL 2026: ‘यह सब मेरे पिता की वजह से’l

IPL 2026: ‘यह सब मेरे पिता की वजह से’, वैभव ने बयां की पिता की भूमिका, सफलता और ‘टीम फर्स्ट’ मंत्र का श्रेय पापा को दिया

Vaibhav Sooryavanshi on Father: वैभव ने हैदराबाद के होश उड़ाने के बाद हाल ही में जियो स्टार से बातचीत में कई अहम पहलुओं पर रोशनी डाली

Vaibhav Sooryavanshi on Father: बाल प्रतिभा से किशोर सनसनी बनने के अपने सफर के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने नेट्स में शायद लाखों गेंदें खेली होंगी लेकिन फिर भी उन्हें एक दिन का ब्रेक लेना भी पसंद नहीं है क्योंकि अगर वह एक दिन भी अभ्यास नहीं करते तो उन्हें जिंदगी धीमी लगने लगती है. बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले इस 15 साल के लड़के की लगन की बहुत ज्यादा तारीफ हो रही है.और इसका बहुत सारा श्रेय उनके पिता संजीव को जाता है जो उन्हें हफ्ते में पांच दिन समस्तीपुर से पटना ट्रेनिंग के लिए ले जाते थे.

सूर्यवंशी ने ‘जियोस्टार’ से बताया, ‘यह सब मेरे पिता की वजह से है. बचपन से ही उन्होंने मुझसे इतना ज्यादा अभ्यास करवाया है कि अगर मैं एक दिन भी अभ्यास नहीं करूं तो ऐसा लगता है जैसे मेरी जिंदगी थोड़ी धीमी पड़ गई हो. इसलिए मुझे बहुत लंबे ब्रेक की जरूरत नहीं पड़ती. एक दिन का ब्रेक ही काफी होता है.’ ट्रेनिंग को लेकर उनका जुनून इतना ज्यादा है कि इंडियन आईपीएल से पहले व्यवस्थित अभ्यास पर ध्यान देने के लिए उन्होंने अपनी 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं भी छोड़ दी थीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button