खेल

CSK vs GT: चेन्नई को यह क्या हुआ! ‘धोनी की टीम’ बड़े धब्बे से बस 2 गेंद बच गई, पावर-प्ले’ में हाल बेहाल!

CSK vs GT: चेन्नई को यह क्या हुआ! ‘धोनी की टीम’ बड़े धब्बे से बस 2 गेंद बच गई, पावर-प्ले’ में हाल बेहाल

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans: जो चेन्नई के साथ जो उसके घरेलू मैदान पर रविवार को हुआ, उसे बाहर से देखर धोनी भी बहुत ज्यादा दुखी होंगे

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में मैच हर मैच ‘धोनी की टीम’ चेन्नई सुपर किंग्स के किसी न किसी पहलू के पतन की कहानी बयां कर रहा है. पांच बार की टीम की हालत आज एकदम दयनीय बन कर रह गई है. और इसका एक बड़ा सबूत रविवार को उसके घरेलू चेपॉक स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) के खिलाफ देखने को मिला. सैमसन (Sanju Samson), गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) जैसे सितारों के साथ खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बड़ा कलंक लगने से बहुत ही बाल-बाल या कहें सिर्फ दो ही गेंद से बच गई. और कुछ ऐसा ही गुजरात के खिलाफ पावर-प्ले में हुए हाल ने भी साबित किया. उसकी टीम में टॉप ऑर्डर में एक से एक धुरंधर बल्लेबाज हैं, लेकिन चेन्नई ने सीजन का दूसरा सबसे धीमा ‘पावर-प्ले’ निकाला.

धोनी भी धब्बा देख दुखी होंगे!
निश्चित तौर पर घरेलू मैदान पर CSK के माथे पर जो धब्बा लगा है, उसे देखकर बाहर से एमएस धोनी का मन भी रो रहा होगा. एक बार को ऐसा लगा कि चेन्नई के बल्लेबाज टी20 नहीं, बल्कि कुछ और ही मैच खेलने उतरे हैं. जहां बाकी टीमें बल्ले से आग उगल रही हैं, वहीं चेन्नई को सिर्फ 50 का आंकड़ा छूने के लिए 12 ओवर लगे. करीब 4 रन प्रति ओवर की दर. इस आईपीएल में 50 रन बनाने के लिए किसी भी टीम द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा ओवर हैं. वैसे शुक्र यह है कि चेन्नई इससे पहले अपने सबसे धीमे 50 रन का रिकॉर्ड तोड़ने से 2 गेंद पीछे रह गए. सुपर किंग्स ने साल 2011 में आरसीबी के खिलाफ 50 रन बनाने के लिए 12.1 ओवर लिया था. अगर चेन्नई दो गेंद और खेल लेती, तो यह उसका 19 साल में सबसे धीमा पचासा होता.

पावर-प्ले स्कोर टीम बनाम
22/3 हैदराबाद लखनऊ

28/3 चेन्नई गुजरात

29/3 मुंबई चेन्नई

31/3 लखनऊ राजस्थान

(खबर जारी है..)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button