POLITICS

पवन खेड़ा ने गुवाहाटी हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, अग्रिम जमानत की मांग भी की!

पवन खेड़ा ने गुवाहाटी हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, अग्रिम जमानत की मांग भी की

पवन खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट में ये याचिका उस समय दाखिल की है जब गुवाहाटी हाईकोर्ट ने बीते शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के बारे में बयानबाजी करने के मामले में अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था.

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गुवाहाटा हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है. उन्होंने अपनी इस अपील में सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत देने की बात भी कही है. पवन खेड़ा ने अपनी याचिका में गुवाहाटी हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती भी दी है. साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि उनकी याचिका पर सोमवार को जल्दी सुनवाई हो. खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट में ये याचिका उस समय दाखिल की है जब गुवाहाटी हाईकोर्ट ने बीते शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के बारे में बयानबाजी करने के मामले में अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button