मनोरंजन

तलाक के बाद बेटी का धूमधाम से किया स्वागत, राकेश बेदी बोले- ऐसे पिता को सैल्यूट!

तलाक के बाद बेटी का धूमधाम से किया स्वागत, राकेश बेदी बोले- ऐसे पिता को सैल्यूट

फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद राकेश बेदी लाइमलाइट में हैं. उन्होंने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वो तलाक को लेकर बात करते दिखे. जानें एक्टर ने तलाक जैसे मुद्दे पर अपनी क्या राय रखी.

फिल्म धुरंधर पार्ट 1 और 2 से गर्दा उड़ाने वाले राकेश बेदी अपने करियर के पीक पर हैं. वो स्टारडम फिर से देख रहे हैं. धुरंधर मूवी में जमील जमाली के रोल में वो छा गए. हर ओर बस उनकी ही बातें हो रही हैं. मूवी ने वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ कमा लिए हैं. राकेश फिल्म की सक्सेस को सेलिब्रेट करने के बाद अब काम पर लौट चुके हैं.

इंस्टा पर राकेश ने नया वीडियो पोस्ट किया है. उन्होंने बताया वो हैदराबाद में अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं. वो हैदराबाद से 150-200 किलोमीटर दूर एक लग्जूरियस रिजॉर्ट में ठहरे हैं. सुनसान जगह पर सनसेट के दौरान राकेश ने वीडियो बनाते हुए अपनी फीलिंग्स को शेयर किया. उन्होंने फील गुड मोमेंट को फैंस संग रिवील किया है.

राकेश बेदी ने दिल से कही ये बात
राकेश ने कहा- बीते काफी वक्त से हंगामे की खबरें आ रही हैं. ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच हंगामा चल रहा है, आईपीएल भी चल रहा है. लेकिन इन सबके बीच एक खबर ने मुझे खुश कर दिया है. ये खबर मुझे बड़ी अच्छी लगी. यूपी में एक पिता की बेटी तलाक के बाद वापस अपने घर लौटी. उस पिता ने बेटी का बैंड बाजा बजाकर, मिठाइयां बांटकर, लोगों को इकट्ठा कर, बड़े धड़ल्ले से, धूमधाम से खुले दिल से स्वागत किया. ये कमाल की बात है. ये हमारे लिए सबक है.

अगर हमारे देश की किसी बेटी का तलाक होता है, तो इसका ये मतलब नहीं है कि उसकी जिंदगी खत्म हो गई है. इसका मतलब ये है कि उसे सपोर्ट करो. उसे फिर से खड़ा करने में मदद करो.” राकेश ने यूपी की उस लड़की और उसके पिता को सैल्यूट किया है.

कैप्शन में राकेश बेदी ने लिखा- तलाक अंत नहीं है. इसे नई शुरुआत बनाओ. फैंस ने राकेश बेदी के वीडियो पर खूब प्यार लुटाया है. वो उनकी सोच से सहमत दिखे. फैंस ने एक्टर की बातों को गोल्डन वर्ड्स करार दिया है. मूवी धुरंधर की सुपर सक्सेस के बाद फैंस को राकेश बेदी के अगले प्रोजेक्ट्स का इंतजार है. फिलहाल एक्टर ने नए प्रोजेक्ट को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button