उत्तराखंड

Dehradun: लव जिहाद का आरोप लगाकर पलटन बाजार में हंगामा; पहचान बदलकर युवतियों के साथ पार्टी कर रहे थे युवक!

Dehradun: लव जिहाद का आरोप लगाकर पलटन बाजार में हंगामा; पहचान बदलकर युवतियों के साथ पार्टी कर रहे थे युवक.

पलटन बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार रात कुछ युवक-युवतियों की संदिग्ध हरकत पर हंगामा खड़ा हो गया। बजरंग दल ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए युवक-युवतियों की गतिविधियों पर आपत्ति जताई। मामला बढ़ता देख पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने सभी युवक-युवतियों को चौकी ले जाकर पूछताछ की। इसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया। मामले में किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है।

बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में लव जिहाद की घटनाओं में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी हुई है। गढ़वाल-कुमाऊं क्षेत्र की भोली-भाली हिंदू लड़कियों को शिकार बनाया जा रहा है। 22 अप्रैल को पलटन बाजार स्थित रेस्टोरेंट में चार युवक और दो युवतियां कॉर्नर की टेबल में बैठे मस्ती-मजाक के साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे। वहीं पर एक दूसरी गढ़वाली मूल का परिवार बच्चों व माता-पिता के साथ खाना खा रहा था तभी उन्हें इनकी हरकतें आपत्तिजनक लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने बजरंग दल को सूचना दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button