POLITICS

फिलहाल, बंगाल चुनाव 2026 केवल एक राजनीतिक लड़ाई नहीं बल्कि विचारधारा, पहचान और सत्ता की बड़ी जंग बन चुका है। SIR जैसे प्रशासनिक मुद्दे और बाबरी मस्जिद जैसे मुद्दे हाबी रहेंगे!

पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा 2026 के चुनाव काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे। वही बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित हो रहे हैं। जिसका पहला चरण 23 अप्रैल 2026 को और दूसरा चरण 29 अप्रैल 2026 को होगा। इन चुनावों में राज्य की सभी 294 सीटों पर मतदान किया जाएगा। वही बात करे मतगणना की तो 4 मई 2026 को मतगणना होगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव में मुख्य मुकाबला All India Trinamool Congress (TMC) और Bharatiya Janata Party (BJP) के बीच है, जबकि कांग्रेस, वाम दल और नई पार्टियां भी अपनी भूमिका निभा रही हैं। इस चुनाव में विकास, पहचान की राजनीति, और धार्मिक मुद्दे तीनों ही बड़े फैक्टर बनकर उभर कर सामने आ रहे हैं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वर्तमान की सरकार सत्ता में है। TMC का मुख्य आधार ग्रामीण और अल्पसंख्यक वोटर हैं, जबकि BJP हिंदू वोटों और राष्ट्रीय मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। इस बार चुनाव में त्रिकोणीय और कई जगह बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिससे परिणाम काफी दिलचस्प हो सकता है वही बात करें चुनावी मुद्दों की तो इस बार चुनावी मुद्दे कुछ खास मुद्दों को लेकर हम होते हुए नजर आ रहे हैं जैसे पहला मुद्दा SIR और दूसरा बाबरी मस्जिद

इस चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा “SIR” माना जा रहा है। यह एक प्रक्रिया है जिसमें मतदाता सूची को अपडेट और शुद्ध किया जाता है। लेकिन विपक्ष, खासकर TMC, ने आरोप लगाया है कि इस प्रक्रिया के जरिए वोटरों के नाम हटाकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है वहीं ममता बनर्जी ने इसे “बड़ा घोटाला” बताया और कहा कि इससे गरीब और अल्पसंख्यक वोटरों को नुकसान हो सकता है। दूसरी ओर BJP का कहना है कि SIR सिर्फ पारदर्शिता और सही वोटर डेटा सुनिश्चित करने के लिए है। इस मुद्दे ने चुनाव को काफी गरमा दिया है और कई इलाकों में विरोध और राजनीतिक टकराव भी देखा गया है। वहीं दूसरी और बात की जाए अगर बाबरी मस्जिद की तो इस बार चुनाव में बाबरी मस्जिद का मुद्दा काफी उभर कर सामने आ रहा है मुर्शिदाबाद जिले में नेता Humayun Kabir द्वारा बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक मस्जिद बनाने का प्रस्ताव दिया गया, जिससे राजनीति में नया मोड़ आ गया।

इस मुद्दे को अलग-अलग पार्टियों ने अपने तरीके से इस्तेमाल किया। यदि बात करे ममता सरकार की तो मुस्लिम वोटरों को आकर्षित करने के लिए इसे “पहचान और सम्मान” से जोड़ा है तो वहीं BJP ने इसे “तुष्टिकरण की राजनीति” बताते हुए हिंदू वोटरों को एकजुट करने की कोशिश की। लेकिन अब यह टीएमसी के लिए एक चुनौती बन गया है क्योंकि उसका पारंपरिक वोट बैंक प्रभावित हो सकता है। अब देखना भी यह होगा कि क्या यह मुद्दा मुस्लिम समाज में वोट इकट्ठा करेगा या यह सिर्फ केवल वोट बैंक की राजनीति बनकर रह जाएगा।

फिलहाल, बंगाल चुनाव 2026 केवल एक राजनीतिक लड़ाई नहीं बल्कि विचारधारा, पहचान और सत्ता की बड़ी जंग बन चुका है। SIR जैसे प्रशासनिक मुद्दे और बाबरी मस्जिद जैसे धार्मिक-राजनीतिक विवाद ने चुनाव को और भी संवेदनशील बना दिया है। लेकिन अब बंगाल की कमान जनता के हाथों में है, केवल जनता ही भाग्य विधाता बनकर यह तय करेगी कि बंगाल में TMC मजबूत रहेगी या फिर BJP अपनी पकड़ बना पाएगी। साथ ही, छोटे दल और नए नेता भी इस बार चुनाव के परिणाम पर असर डाल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button