सामयिक हंस

PAK में 135 रुपये सस्ता हुआ डीजल, US-ईरान मीटिंग से पहले शहबाज का ऐलान

PAK में 135 रुपये सस्ता हुआ डीजल, US-ईरान मीटिंग से पहले शहबाज का ऐलान

ईरान-अमेरिका के बीच पाकिस्तान में शांति वार्ता से पहले पाकिस्तान ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी की घोषणा की गई है. पाकिस्तान में अब डीजल 520 रुपये प्रति लीटर से घटकर 385 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

शनिवार को ईरान-अमेरिका के बीच पाकिस्तान में शांति वार्ता होने जा रही है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में वार्ता शुरू होगी. इस बैठक से ठीक पहले पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी की घोषणा की गई है.

ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता से पहले आम जनता को राहत देते हुए शहबाज शरीफ ने डीजल की कीमत में बड़ी कटौती की. अब डीजल 520 रुपये प्रति लीटर से घटकर 385 रुपये प्रति लीटर हो गया है, यानी 135 रुपये की कमी आई है. इसके अलावा पेट्रोल की कीमत में भी 12 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है.कीमतों में यह कटौती पाकिस्तान सरकार के व्यापक प्रयासों के बीच की गई है, ताकि अर्थव्यवस्था को स्थिर किया जा सके और बढ़ती लागत का सामना कर रहे घरों को राहत दी जा सके.

पूरे मुस्लिम जगत के लिए गर्व की बात: शहबाज शरीफ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि अमेरिका–ईरान वार्ता की मेजबानी करना न केवल पाकिस्तान के लिए, बल्कि पूरे मुस्लिम जगत के लिए गर्व का विषय है.

पाकिस्तानी पीएम ने ईरान और अमेरिका के नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि दोनों देशों ने उनके अनुरोध पर युद्धविराम के लिए सहमति दी और शांति वार्ता के लिए तैयार हुए.

शहबाज शरीफ ने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार इस शांति प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी. साथ ही, शहबाज ने नागरिकों से कहा कि वे इन वार्ताओं की सफलता के लिए दुआ करें.

इस बातचीत के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं. बैठक से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप, ईरान और जेडी वेंस की ओर से सख्त रुख देखने को मिला है.

ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि शांति वार्ता को आगे बढ़ाने से पहले अमेरिका को उसकी कुछ अहम शर्तें माननी होंगी. ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गालिबाफ ने कहा कि जब तक ये शर्तें पूरी नहीं होतीं, तब तक किसी भी स्तर पर बातचीत संभव नहीं है.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button